उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को कोरोना महामारी के उपायों के बारे में लिखा | Coronavirus

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना महामारी को देखते हुए किए जाने वाले विभिन्न उपायों के बारे में लिखा है। उद्धव ने लिखा है कि कोरोना महामारी को प्राकृतिक आपदा घोषित किया जाए। साथ ही, इस बीमारी से प्रभावित हुए लोगों की मदद की जाए। प्रदेश के कई जिलों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सभी जिलों में कर्फ्यू लागू किया गया है। इधर, महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 58952 नए मामले सामने आए और 278 मौतें आज हुईं। प्रदेश में 6,12,070 सक्रिय मामलों सहित कुल मामले 35,78,160 हो गए हैं। वहीं, मुंबई में कोरोना के 9925 नए मामले सामने आए और 54 मौतें हुईं। 9273 रिकवर हुए। 87443 सक्रिय मामलों सहित कुल मामले 5,44,942 हो गए हैं। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सार्वजनिक गतिविधियों पर पूरी रोक रहेगी। सरकार ने राज्य में कोरोना के बदतर होते हालात को देखते हुए यह फैसला किया है। पिछले एक दिन में देश भर में सामने आए 1.85 लाख नए मामलों में से अकेले 60 हजार से ज्यादा केस महाराष्ट्र में मिले हैं।

Maha CM Thackeray writes to PM Modi seeking financial relief, urges COVID-19  be declared natural calamity | India News | Zee News

महाराष्ट्र के हालात को देखते हुए लॉकडाउन लगाने की आशंकाएं जताई जा रही थीं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इंटरनेट मीडिया के जरिए राज्य के लोगों को संबोधित करते हुए पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा तो नहीं की, लेकिन 15 दिनों के लिए कर्फ्यू लगाने का एलान किया। बुधवार की रात आठ से कर्फ्यू प्रभावी हो गया है। कर्फ्यू एक मई की सुबह सात बजे तक जारी रहेगा। जबकि, नागपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5993 नए मामले सामने आए, 3993 रिकवर हुए और 57 मौतें दर्ज कीं।

यहां कुल मामले 2,97,036 हैं। कुल 2,28,071 रिकवर हुए। सक्रिय मामले 63,005 हैं। कोरोना से अब तक 5,960 की मौत हुई है। इस बीच, मुंबई व नागपुर में कर्फ्यू प्रतिबंध लागू हो गए हैं। मुंबई के मरीन ड्राइव और गोरेगांव में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। नागपुर में एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि मुख्यमंत्री के आदेशों को लागू करने के लिए नागपुर पुलिस बल लोगों को रोकने के लिए सड़कों पर निकला है। इधर, पूरे प्रदेश में बुधवार रात आठ बजे से कर्फ्यू लागू हो गया है।

Like us share us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *